रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

देव दीपावली के अवसर पर भिवंडी तालुका के गणेशपुरी में 21 नवंबर सोमवार से अखंड हरिनाम पाठ एवं ज्ञानेश्वरी पारायण पाठ का आयोजन किया गया है ।


बालयोगी श्री सदानंद महाराज आश्रम के अध्यक्ष गुरुनाथ भोईर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस वर्ष देव दीपावली के अवसर पर 21 नवंबर सोमवार से लेकर 28 नवंबर तक गणेशपुरी आश्रम में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।


इस अवसर पर अखंड हरिनाम पाठ एवं ज्ञानेश्वरी पारायण पाठ का आयोजन किया गया है । इस पाठ पारायण में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध कीर्तन कार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे । जिसमें नांदुरा बुलढाणा की सर्वेश्वरी ताई भिसे, आलंदी के माउली महाराज शिंदे, अकलूज के सुरेश महराज सूल, जुन्नर पुणे की सुप्रिया ताई साठे, अंबरनाथ के विश्वनाथ महाराज वारिंगे, पंढरपुर के सोपान महराज टेंभूकर, सुपे बारामती से प्रमोद महराज जैसे अनेकों कीर्तनकार व भजन गायकों के उपस्थित होने की संभावना है ।


बालयोगी सदानंद महाराज आश्रम का यह 48 वां वार्षिक कार्यक्रम होने से यहां पर भारी संख्या में भक्तों के उपस्थिति रहने की संभावना है । यहां आने वाले सभी भक्तों को विना मूल्य भोजन की व्यवस्था किया गया है । 21 नवंबर को देव दीपावली के निमित्त बालयोगी सदानंद महाराज दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 20नवंवर को तुंगारेश्वर से गणेशपुरी तक पोथी यात्रा निकाली जाएगी । दोपहर बलंगवाडी घाटेघर में भक्त भोजन तथा विश्राम करेंगे । इस अवसर पर 27 नवंबर को सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया है ।


