आचार्य चौबे महाराज महोत्सव में सितारा देवी की जयंती पर नृत्य – संगीत समारोह संपन्न हुआ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

जयन्ती मूवी और कलाकृति केंद्र मुम्बई के तत्वावधान में आचार्य चौबे महाराज के 31 वें महोत्सव को महामहोत्सव रूप में मनाया गया| यह आयोजन नृत्य सम्राज्ञी पद्मश्री सितारा देवी की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित रंगलीला थियेटर में मनाया गया|

कार्यक्रम में जयन्ती माला मिश्राचार्य, सुखदेव महाराज बनारस घराने की शिष्या नुपुर भार्गव तथा उनकी कथा मंडली की ओर से कथक नृत्य की मनोहर प्रस्तुति दी गई | इसके साथ ही बनारस घराने के अंशुमान महाराज के सरोद वादन का प्रस्तुती हुआ| जयंती माला मिश्र ने भी कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया|कार्यक्रम में संगीत जगत के प्रसिद्ध संगीतकार, निर्देशक और गायक रंजीत बारोट उपस्थित थे|

रंजीत बारोट भारतीय फिल्म संगीत जगत में विख्यात है और लंबे समय से एक आर रहमान के साथ कार्यरत हैं! कार्यक्रम की रूपरेखा में बनारस घराने की पारंपरिक नृत्य शैली, संगीत की समृद्धि विरासत और गुरु परंपरा भावपूर्ण समावेश किया गया है| कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की अमर परंपरा को नव युवाओं तक पहुंचाना है और आचार्य चौबे महाराज तथा पद्मश्री सितारा देवी समान महागुरूवरों को नमन करना भी है|

कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश मिश्रा ने किया| सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया| सभी कलाकारों को पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...