जेजुरी में ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, वारकरियों से किया संवाद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने पुणे जिले के जेजुरी में आयोजित संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी सोहला में भाग लेकर श्रद्धापूर्वक पालखी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वारकरियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी जाना।


रविंद्र चव्हाण ने कहा कि वह वर्षों से संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालखी यात्रा के दौरान दर्शन के लिए आते रहे हैं। इस वर्ष भी जेजुरी में दर्शन कर उन्हें आध्यात्मिक आनंद और नई ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि वारकरी परंपरा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी श्रद्धा के कारण वे हर वर्ष पालखी सोहला में किसी न किसी स्थान पर दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते हैं।


उन्होंने कहा कि संत ज्ञानेश्वर महाराज के चरणों में नमन करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। उनके अनुसार, पालखी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता, सेवा और भक्ति का संदेश देने वाला महोत्सव है।


पालखी यात्रा के दौरान रविंद्र चव्हाण ने वारकरियों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कई वारकरियों और श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार द्वारा दिंडी और पालखी यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मालाड में विसर्जन जुलूस से पहले ही पुलिस की कार्रवाई, डीजे और साउंड सिस्टम जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड इलाके में गणेश...

जोगेश्वरी में बंद कृत्रिम विसर्जन तालाब में उतरा युवक, करंट लगने से 19 वर्षीय मजदूर की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता जोगेश्वरी पूर्व के श्यामनगर तालाब...