श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शिवसेना सांसद संजय राऊत ने जेल में बिताए दिनों पर किताब लिखी है- ‘न र का त ला स्व र्ग ‘।
इस किताब के माध्यम से संजय राऊत ने बताने की कोशिश की है कि राजनीतिक दबाव में उन्हें ED ने गिरफ्तार कर 100 दिनों तक जेल में रखा था। उस दौरान हुए अनुभवों को उन्होने किताब के माध्यम से प्रदर्शित किया है।


संजय राऊत की इस किताब-
‘न र का त ला स्व र्ग ‘ का आगामी 17 मई ,शाम 5:30 बजे प्रभादेवी स्थित रविन्द्र नाट्य मंदिर में विमोचन किया जाएगा।


