ठाणे में हिंदी भाषी समाज का लिट्टी चोखा स्नेह सम्मेलन सम्पन्न

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

श्रीमती गुजना हिंदी इंग्लिश हाईस्कूल में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त उत्तरभारतीय व्यंजन लिट्टी चोखा के स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदी समाज के प्रति प्रेम, समर्पण, आपसी स्नेह व मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हुआ था।

कार्यक्रम का आयोजन आनंदकुमार पांडेय ने किया, जिसमें राजेश पांडेय ने सबका आभार व्यक्त किया और आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर अनेक पत्रकारों, अधिवक्ताओं, राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों व समाज के लोगों ने आपस में मिलकर स्नेहपूर्ण मुलाकात किया। कार्यक्रम में समाज से जुड़े सामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई और एक-दूसरे का मार्गदर्शन भी किया गया।आयोजन का संचालन समाजसेवी व पत्रकार अविनाश पांडेय ने सफलतापूर्वक किया, जबकि दीपक सुहाना उर्फ छोटका खेसारी ने अपनी गायकी से कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाया।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के पदाधिकारी व सदस्य भी आयोजन में उपस्थित रहे और अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाने में सफल रहा।

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संतोष दुबे, सत्यम दुबे, सचिन चौबे, अमित पाल, सुशील पांडेय, रामचन्द्र मिश्रा, उमेश मिश्रा, समाजसेवी संजय दुबे, पत्रकार अनिल शुक्ला, पत्रकार वीरेंद्र मिश्रा, पत्रकार वीरेंद्र शुक्ला, वीपी सिंह, आशीष दुबे, रमेश दुबे, समाजसेवी संजय शर्मा, आर के मिश्रा, बाबुल दुबे, मनोज तिवारी, संजय सिंह बबलू, अभिषेक पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, तुषार पाण्डेय आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनोज जरांगे के ₹500 करोड़ के दावे की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने बनाई एसआईटी, संजय राउत ने अमित शाह से ईडी जांच...

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन...