दहिसर में ‘विवार्च सुपरस्पेशलिटी अस्पताल’ का भव्य उद्घाटन, पीयूष गोयल ने किया लोकार्पण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दहिसर पूर्व के परबत नगर, एस.वी. रोड पर भाजपा उत्तर मुंबई के पदाधिकारी दिनेश यादव द्वारा स्थापित ‘विवार्च सुपरस्पेशलिटी अस्पताल’ का भव्य उद्घाटन रविवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा उत्तर मुंबई के सांसद पीयूष गोयल के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अस्पताल की संचालिका निकिता यादव ने कहा कि उत्तर मुंबई के सांसद और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के हाथों स्थानीय नागरिकों के लिए इस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

आईवीएफ से लेकर NICU तक की सुविधा

विवार्च सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में निसंतान दंपतियों के लिए आईवीएफ सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति यादव यहां अपनी सेवाएं देंगी। इसके अलावा नवजात एवं बच्चों के उपचार के लिए NICU की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।

अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर आर. यादव, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विजय शरणागत, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. राहिल तथा ICU केयर यूनिट विशेषज्ञ डॉ. विमलकांत यादव सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।

मरीजों के डेटा और फॉलोअप पर विशेष जोर

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों के चिकित्सा संबंधी डेटा को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखने और उपचार के बाद नियमित फॉलोअप की विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ उपचार की निरंतर निगरानी उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अस्पताल की स्थापना के लिए दिनेश यादव को बधाई दी और दहिसर क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रवीण दरेकर, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मनीषा चौधरी, संजय उपाध्याय, एडवोकेट जयप्रकाश मिश्रा, विद्या ठाकुर, मनपा गट नेता गणेश खनकर, नगरसेवक-नगरसेविकाएं, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related