धूमधाम और उत्साह से मनाई गई भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की जयंती ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर खुटहन थाना अंतर्गत स्थित सुतौली गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत रत्न डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते और आदर्शों पर चल करके ही एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में पूर्व ग्राम प्रधान एडवोकेट अमरनाथ, पूर्व प्रधानाध्यापक राम प्यारे, आदर्श शिक्षक राजीव कुमार पांडे, युवा समाजसेवी, अमित कुमार सिंह, समाजसेवी संजय यादव, विजय बहादुर यादव, बौद्ध उपासक रामलवट, डॉ रुदल, कल्पनाथ खरवार, जयप्रकाश, रामराज, दयाराम, संदीप कुमार, कार्यक्रम के हर साल बिना किसी किराए के टेंट उपलब्ध कराने वाले ओमप्रकाश, डॉ संजय कुमार, डॉ रमेश कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बाबा साहेब से जुड़े गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...