परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा के साथ आयुक्त ने गुप्त दौरा कर दिया आवश्यक निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मीरा भायंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने परिवहन सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा की उपस्थिति में परिवहन विभाग का गुप्त दौरा कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान बस मेंटेनेंस, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, रंगरोगन तथा परिवहन विभाग परिसर की स्वच्छता एवं अन्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बसों का नियमित रखरखाव कर यात्रियों को सुरक्षित एवं उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध कराना, पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना, वृक्षारोपण में वृद्धि करना, कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना तथा परिवहन विभाग परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

इस गुप्त दौरे में परिवहन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए परिवहन विभाग के कार्यों में और अधिक सुधार लाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नालासोपारा में कजरी महोत्सव – 2026 उत्साह के साथ संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता अभियान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था और जय...

सिद्धिविनायक मंदिर दानपेटी चोरी पर सदा सरवणकर का आरोप— गिरफ्तार कर्मचारी ठाकरे गुट से जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर...

बीएमसी कार्यालय के बाहर टेंडर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो ठेकेदारों ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के माटुंगा स्थित बृहन्मुंबई महानगरपालिका...

मुंबई पुलिस में 6.41 करोड़ रुपये का वेतन घोटाला, 5 अधिकारी-कर्मचारियों पर केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस विभाग में करोड़ों रुपये...