मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार तथा मनपा पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला रही है वहीं मनपा एस वार्ड के अंतर्गत आने वाली झोपड़पट्टी बाहुल्य इलाके पवई वार्ड क्रमांक 121 में शौचालय का निर्माण घटिया स्तर पर किए जाने का आरोप राकांपा ने लगाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( शरद पवार गुट) के वॉर्ड अध्यक्ष जीत सिंह एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पवई के जय भीम नगर,गौतम नगर,मिलिंद नगर,मोरारजी नगर फिल्टर पाड़ा में सार्वजनिक शौचालय मरम्मत में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। यहीं नहीं शौचालय का निर्माण घटिया स्तर पर किया गया है।


जीत सिंह के अनुसार पवई का वार्ड क्रमांक 121 झोपड़पट्टी बाहुल्य क्षेत्र है जिसका फायदा मनपा के भ्रष्ट अधिकारी व ठेकेदार वर्षो से उठा रहे है। जगह जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है । जिसके कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरा रोड पर बिखरा पड़ा है इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय का मल मूत्र भी सड़को गलियों में बहता नजर आ रहा है।जिससे गम्भीर बीमारी की चपेट में नागरिक आ रहे।


खास बात यह है कि पिछले तीन वर्षों से नगरसेवक नही है इसके बाद सारी जिम्मेदारी मनपा प्रशासन की है लेकिन ऐसे ठेकदारों को ठेका दिया जाता है जो घटिया स्तर काम करते हुए पूरा फंड हजम कर रहे हैं। इसके अलावा वेस्टेज मेटेरियल का इस्तेमाल करके सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत करा रहे हैं।


