पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, व्हाट्सऐप चैट से सामने आया गैंग का संदेश।

Date:

जय सिंह / मुंबई वार्ता

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भेजे गए कथित धमकी भरे व्हाट्सऐप संदेशों की चैट सामने आई है। संदेश भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘बबलू’ बताया है। संदेशों में सीधे तौर पर पवन सिंह और उनके सहयोगियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

धमकी भरे संदेशों में कहा गया:

“पवन सिंह को बोल देना, मेरा फोन नहीं उठाता है… आज से उसकी उलटी गिनती शुरू है।””सलमान खान के साथ काम करता है न… लखनऊ में नहीं छोड़ेंगे उसे।””दुनिया की किसी को नहीं मिलाया… गोश्त मार देंगे।”

“लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बबलू… नहीं पता तो उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव से पूछ लेना।””बहुत बड़ा हीरो बनता है पवन सिंह… उसको बोल, मेरे फोन कॉल करे… भाई का नंबर गूगल पर मिल जाएगा।”

“सलमान खान के साथ इसका सपना रह जाएगा… दोबारा सलमान खान के साथ क्यों नहीं करेगा।”

इन संदेशों में पवन सिंह के सलमान खान के साथ काम करने, किसी मंच पर जाने और फोन न उठाने को धमकी का कारण बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक,पवन सिंह मुंबई में ओशिवरा स्थित सोरेंटो अपार्टमेंट की 5वीं मंज़िल पर रहते हैं।हाल ही में मिल रही धमकियों के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन पुलिस को सूचना दे दी गई है। बिग बॉस फाइनल में पवन सिंह की उपस्थिति और सलमान खान के साथ जुड़ा नया प्रोजेक्ट भी जांच के दायरे में है।धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस साइबर सेल और स्पेशल ब्रांच इन नंबरों और मैसेज की टेक्निकल जांच कर रही है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में बड़ा खाद्य पैकेजिंग रैकेट पकड़ा गया, 76.51 लाख रुपये का माल जब्त।

■ मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलकर बेचा जा रहा...

मुंबई में ऑटो-टैक्सी का सफर हुआ महंगा, 1 सितंबर से नई दरें लागू; सीएनजी भी ₹2 महंगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में ऑटो-रिक्शा...