मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

कर्नाटक नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के अधीन कारवार स्थित INS कदंबा में भारतीय नौसेना द्वारा एक नया भर्ती केंद्र स्थापित किया गया है। नए भर्ती केंद्र की स्थापना के साथ, INS कदंबा भारतीय नौसेना का अखिल भारतीय स्तर पर दसवाँ भर्ती केंद्र बन गया है।


अग्निवीर बैच 01/2026 के लिए प्रथम चरण-2 भर्ती 10 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर कार्मिक शाखा/नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली और पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।भर्ती अभियान के सुचारू और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है और रसद एवं चिकित्सा सहायता सहित व्यापक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ भी की गई हैं।


इस आयोजन को बिना किसी दुर्घटना के संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी संपर्क और समन्वय स्थापित किया गया है।यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि इससे पश्चिमी तट पर एक और भर्ती केंद्र जुड़ गया है।


स्थानीय लोगों के साथ संपर्क को मजबूत करने के अलावा, यह कर्नाटक, दक्षिणी महाराष्ट्र और गोवा के युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होने और गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने का अवसर भी प्रदान करता है।


