मुंबई वार्ता /सतीश सोनी

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे मुख्यालय, मुंबई में 12 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षित रेल संचालन संभव हुआ। इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर उनकी सतर्कता और अगस्त, 2025 के दौरान अप्रिय घटनाओं को रोकने और इस प्रकार रेल संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इन 12 कर्मचारियों में से 2-2 कर्मचारी मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, रतलाम, अहमदाबाद, राजकोट और भावनगर मंडल से हैं।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्ता ने सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सतर्कता की सराहना की और कहा कि वे सभी के लिए अनुकरणीय आदर्श हैं।


सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे टूटे हुए बोल्ट का पता लगाना, कोच/इंजन के नीचे धुएँ और चिंगारी का पता लगाना, ट्रैक में दरार, टूटे हुए कपलर, वैगनों और दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) में लटकती वस्तुओं का पता लगाना, किसी खुले लेवल क्रॉस गेट से पहले आपातकालीन ब्रेक लगाकर अप्रिय घटनाओं से बचाव आदि में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के प्रति कर्मचारियों की उच्च स्तर की प्रतिबद्धता और समर्पण।


