मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02) ने एम.डी. (मेफेड्रोन) नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹13,05,300 मूल्य का 435.10 ग्राम एम.डी. ड्रग्स और ठाणे के उल्हासनगर स्थित एक घर से ड्रग्स बनाने का सामान (साहित्य) बरामद किया है।
■ 05 सितंबर को हुई थी पहली कार्रवाई
पायधुनी पुलिस स्टेशन की अपराध प्रकटीकरण (Crime Detection) टीम जब 5 सितंबर 2026 को गश्त पर थी, तब मस्जिद बंदर (पश्चिम) में जंजिकर स्ट्रीट स्थित होटल जोडीया की दूसरी मंजिल पर छापेमारी की गई। वहां से एम.डी. ड्रग्स अपने पास रखने वाले 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।


आगे की जांच के दौरान पुलिस ने तीसरे आरोपी को धोबी गली, पायधुनी इलाके से गिरफ्तार किया।
■ गिरफ्तार आरोपी
कपिल गुलशन अरोरा (उम्र 39 वर्ष)
मोहम्मद आसिफ इकबाल शेख (उम्र 44 वर्ष)
सईद असलम शेख (उम्र 33 वर्ष)


पुलिस के मुताबिक ये तीनों आदतन अपराधी (सराईत गुन्हेगार) हैं।
उल्हासनगर से जब्त हुई ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री/सामग्री
मामले की जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उल्हासनगर (जिला ठाणे) स्थित एक घर में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने Mephedrone (M.D.) ड्रग्स तैयार करने/बनाने का सामान जब्त किया।
■ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई:
वरिष्ठ अधिकारी: पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त मनोज कुमार शर्मा (कानून व व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे (दक्षिण प्रादेशिक विभाग), पुलिस उप आयुक्त श्रीमती रागसुधा आर. (दक्षिण परिमंडल 02) और सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती रेणुका बूवा (पायधुनी विभाग)।
जांच टीम:
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंखे (पायधुनी पुलिस थाना), पुलिस निरीक्षक अजय कदम, सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मांढरे, और पुलिस कर्मी खान, शिंदे, शेंडे, घोडे, वाक्से, तुंडीवाले, जाधव, इतापे, पाटिल, सांगले एवं लोके।


