प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर कांदिवली में “एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना और प्रेरणा से आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम कांदिवली स्थित एकता नगर मैदान में आयोजित किया गया।केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल और उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए धरती को हरियाली से आल्हादित और आक्षादित रखने का नागरिकों को संदेश दिया।

भारतीय जनता पार्टी चारकोप विधानसभा, वार्ड नंबर-31के पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जारी विभिन्न लोक हितकारी कार्यों व प्रयासों की कड़ी में कांदिवली में पौधारोपण कार्यक्रम का भी विशाल पैमाने पर आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी के साथ चारकोप के विधायक योगेश सागर तथा उत्तर मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘आज का कर्मवीर अवार्ड’ समारोह 27 सितंबर को।

■ मुंबई में लगेगा कर्मवीरों का मेला। मुंबई वार्ता संवाददाता...

मातृभाषा के साथ जिस राज्य में रह रहे हैं, वहां की भाषा भी आनी चाहिए : विधायक संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के...