प्रा. आदिती पोहरे और एडवोकेट रविंद्र नागरगोजे कांग्रेस में शामिल, सिरिवेल्ला प्रसाद की मौजूदगी में हुआ प्रवेश।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद की मौजूदगी में गुरुवार को मुंबई के तिलक भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रा. आदिती पोहरे ने कांग्रेस में प्रवेश किया। डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने 1 अक्टूबर से महाराष्ट्र में अपना पांच दिवसीय दौरा शुरू किया है और तिलक भवन में पार्टी के प्रदेश प्रभारी के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।


प्रा. आदिती पोहरे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद मुकुल वासनिक, विधानमंडल कांग्रेस पार्टी के नेता विजय वडेट्टीवार, विधान परिषद में कांग्रेस के गुटनेता सतेज उर्फ बंटी पाटील, रजनीताई पाटील, एआईसीसी महासचिव अविनाश पांडे, सीडब्ल्यूसी सदस्य बालासाहेब थोरात, नसीम खान, यशोमती ठाकुर, सांसद प्रणिति शिंदे, सांसद कल्याण काले, सांसद प्रतिभा धानोरकर, पूर्व मंत्री विश्वजीत कदम, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे, एआईसीसी सचिव यू.बी. वेंकटेश, बी.एम. संदीप, रेहाना चिस्ती, सचिन सावंत, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन एडवोकेट गणेश पाटील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रदेश महासचिव संदेश कोंडविलकर, वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे और गोपाल तिवारी सहित कई नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


प्रा. आदिती पोहरे पूर्व मंत्री हर्षवर्धन देशमुख की पुत्री और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पोहरे की पुत्रवधू हैं। उन्होंने अमरावती स्थित शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय से एम.ई. (स्ट्रक्चरल डिजाइन) तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से एम.ए. (मनोविज्ञान) की डिग्री विशेष प्रावीण्य के साथ हासिल की है।


कार्यक्रम के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में धाराशिव जिले के एडवोकेट रविंद्र नागरगोजे ने भी अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल मौजूद रहे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने प्रा. आदिती पोहरे और एडवोकेट रविंद्र नागरगोजे का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों से कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए काम करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर विधानमंडल कांग्रेस दल के नेता विजय वडेट्टीवार, एआईसीसी सचिव रेहाना चिस्ती, बी.एम. संदीप, यू.बी. वेंकटेश, धाराशिव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेशराजे निंबाळकर और प्रदेश कांग्रेस सचिव पांडुरंग कुंभार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘अनसुनी कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ 2 अक्टूबर को।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...

मुंबई में 84 लाख रुपये के ‘हाइड्रो गांजा’ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एटीएस घटकोपर यूनिट की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष)...

मराठी स्कूल बंद करने के बजाय गुणवत्ता सुधारने की कार्ययोजना बने: अभाविप।

■ स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर से अभाविप प्रतिनिधिमंडल...