भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘अनसुनी कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ 2 अक्टूबर को।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘अनसुनी कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ समारोह 2 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।


यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे के.सी. कॉलेज ऑडिटोरियम, चर्चगेट में होगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, अभियान केंद्रीय समिति के सदस्य एवं राज्य के सांस्कृतिक मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार, अभियान के सह-संयोजक एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटील, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम, प्रदेश अभियान सह-संयोजक एवं विधायक निरंजन डावखरे तथा मुंबई की महापौर रितू तावडे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।


भाजपा के अनुसार, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्षों के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके कार्यों एवं सेवा यात्रा को लोगों तक पहुंचाना है। इसी क्रम में ‘अनसुनी कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक की शुरुआत की जा रही है।


भाजपा मीडिया प्रमुख गोविंद येतयेकर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुभारंभ समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और अभियान से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 84 लाख रुपये के ‘हाइड्रो गांजा’ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एटीएस घटकोपर यूनिट की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष)...

मराठी स्कूल बंद करने के बजाय गुणवत्ता सुधारने की कार्ययोजना बने: अभाविप।

■ स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर से अभाविप प्रतिनिधिमंडल...