प. बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक वारदात दुर्भाग्यपूर्ण पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाय: जयप्रकाश अग्रवाल.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। वहीं कट्टर हिंदू समर्थक और भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट सेल के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश बाबूलाल अग्रवाल ने कोलकाता के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक वारदात की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए तृणमूल सरकार पर हमला बोला है।

अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ समय से हिंसा की वारदाते बढ़ती जा रही हैं ऐसे में वहां राष्ट्रपति शासन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में प्रदर्शन हो रहा था ऐसा लग रहा था की वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

अग्रवाल के अनुसार मुर्शिदाबाद में केवल हत्या नहीं हुई, बल्कि डेढ़ दर्जन के करीब पुलिस वाले भी घायल हैं। यदि सुरक्षा व्यवस्था करने वालों पर ही हमले होते रहेंगे तो हमलावरों का मनोबल बढ़ जाएगा। हिंसक वारदात के लिए दोषी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

जयप्रकाश बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि वक्फ संशोधन अब दोनों सदनों से पास होने के बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वह कानून बन गया। इस कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार लोगों को उकसाने का काम कर रही है। जिस तरह से घर में घुसकर पिता-पुत्र की हत्या हुई है, पुलिस मूक खड़ी थी। पुलिस पर भी हमला हुआ है। वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कोर्ट के आदेश पर केंद्र ने सुरक्षा दी है, वरना वहां लोगों का सुरक्षित रहना मुश्किल था। जयप्रकाश अग्रवाल ने अब वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...