श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 6 ने नाबालिग बच्चों का अपहरण और देह व्यापार में शामिल करने के आरोप में बाबू आयनल खान उर्फ बाबू गुरु उर्फ बाबू हिजड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत घोणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबू हिजड़ा , नाबालिग लड़के का अपहरण कर उससे ट्रेन में भीख मंगवाता है और उनसे देह व्यापार भी करवाता है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर ट्रॉम्बे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।


आगे की कार्रवाई के लिए बाबू को शिवाजी नगर पुलिस के हवाले कर दिया है।बाबू हिजड़ा के खिलाफ मुंबई के 5 विभिन्न पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।


