रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

जय हनुमान क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित कालीना का राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में 31अगस्त को गणेश भक्तों ने बाप्पा के सामने रक्तदान कर मानवता धर्म का परिचय दिया ।


जय हनुमान क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष परशुराम जाधव ने बताया कि यह मंडल का 44 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव है । इस उत्सव में विविध प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । 31अगस्त रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में वैसे तो 70लोगो ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया । उसने मात्र 51 लोग ही रक्तदान कर पाए । क्यों कि कुछ लोग कमजोरी के चलते तो कुछ लोग कोई न कोई विमारी के चलते रक्तदान से बंचित हो गये । सुबह 11 बजे से लेकर देर दोपहर तक चले इस रक्तदान शिविर में राहेजा अस्पताल माहिम के MSW विद्या पाटने डॉ अफरीन कोटाडिया, संगीता सकपाल, ज्यूली कोंगा, सुरेखा शिंदे,शिखा राय, सुरेश साटम तथा हितेश की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिल जाधव, वरीष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश पवार, रवी जाधव, गणेश पवार, अर्जुन पवार, प्रवीण जाधव, राकेश पवार, विजय जाधव, नितिन पवार, प्रमोद जाधव, अनिल जाधव, धर्मेश सकपाल, सागर जाधव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । सभी रक्तदाताओं को बाप्पा के सामने उन्हें रक्तदान का सर्टिफिकेट देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।


