श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता



मुंबई के माँझगाँव इलाके में भंडारवाड़ा जलाशय के नीचे का पहाड़ स्थानीय बिल्डर द्वारा खोदे जाने के कारण इस जलाशय का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। इस बात की लिखित जानकारी आदर्श समाज सेवा संघ के अफजल खान ने मनपा E वार्ड को दी है।


ज्ञात हो कि भंडारवाड़ा हिल जलाशय की क्षमता 100 मिलियन लीटर की है। इस जलाशय में तानसा, वैतरण और भातसा झील से पानी की आपूर्ति होती है और फिर पूरे माँझगाँव और भायखला इलाके को यहां से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस हिल के नीचे इमारत निर्माण कर रहे बिल्डर ने पहाड़ का काफी हिस्सा खोद दिया है। इससे पहाड़ के ऊपर स्थित भंडारवाड़ा जलाशय के रिसने का खतरा बढ़ गया है।


इस मामले के बारे में स्थानीय समाज सेवी संस्था आदर्श समाज सेवा संघ ने मनपा E वार्ड को लिखित जानकारी दी है। हालाकि महानगर पालिका ने उक्त बिल्डर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।



प्राकृतिक आपदा को दावत एल