श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अंधेरी पूर्व, चकाला की बैंक से आधा दर्जन लैपटॉप चोरी कर फरार चोर को अंधेरी पुलिस थाने के पुलिस कर्मियों ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधेरी पूर्व, चकाला स्थित यूनिटी बैंक में गत 18 जून को एक अज्ञात व्यक्ति बैंक के 6 लैपटॉप लेकर फरार हो गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की पहचान हरिप्रसाद पांडेय के रूप में की। पांडेय को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार कर लिया है। पांडेय के पास से चोरी हुआ 6 लैपटॉप बरामद किया गया है।


वरिष्ठों के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मचिदर की टीम ने की है।


