सीआरपीएफ के जांबाज़ जवान देश के ही नागरिक है और राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात सभी जवानों पर हमें पूर्ण विश्वास है -चन्द्रेश दुबे ( कांग्रेस कार्यकर्ता)।

Date:

राहुल गांधी बब्बर शेरों के समुह के एक अपराजिता योद्धा है। वो देश की सच्चाई बोलने के लिए कभी किसी से भी नहीं डरते और कोई भी कांग्रेसजन ऐसी किसी भी गीदड़ भभकी से नही डरता। इस प्रकार का बयान कॉंग्रेसी कार्यकर्ता चंद्रेश दुबे ने दिया है।

चंद्रेश दुबे ने अपने बयान में आगे कहा कि CRPF भारत की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने वाली एक बहुआयामी संस्था है, इस संस्था ने हमेशा से आतंकवाद-विरोधी अभियान, दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, नक्सलवाद से निपटना, और देश के वीआईपी व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। CRPF देश के गृह मंत्रालय के अधीन ही कार्य करता है. गृह मंत्रालय का परम कर्तव्य बनता है कि जो शख्स 2004 से लगातार सांसद हो भारतवर्ष जैसे देश में लोकतंत्र के पवित्र मंदिर लोकसभा में विपक्ष के नेता पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन निर्भीक रूप से कर रहा हो ऐसे समय में उनकी सुरक्षा का पूर्ण उत्तरदायित्व केंद्र सरकार की ही है ।

आगे अपने बयान में चन्द्रेश दुबे ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा की राहुल गांधी की सुरक्षा में कभी कोई लापरवाही या चूक ना हो,क्योंकि पूर्व में इन्ही सब बड़ी खामियो के चलते उन्होने देश के दो प्रधानमंत्री य़ानि की अपनी स्वर्गीय दादी और अपने स्वर्गीय पिताजी को खोया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...