भिवंडी में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

Date:

■ सैकड़ो स्त्री, पुरुष और बच्चों ने ग्रहण किया महाप्रसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

भिवंडी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वकर्मा भगवान की महापूजा व भंडारे के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सैकड़ो पुरुष महिला और बच्चों ने हिस्सा लिया।

विश्वकर्मा समिति, भिवंडी (रजि) द्वारा गीता सत्संग भवन, बालाजी नगर नारपोली भिवंडी में पूजा और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रविकांत सावंत, पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे, उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह (दादा ठाकुर) भाजपा जिला प्रसिद्धि प्रमुख पीडी यादव, भाजपा जिला महामंत्री राजू गाजेंगी, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव, नवी मुंबई के डाक्टर विश्वकर्मा, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान विश्वकर्मा का दर्शन किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष पत्रकार कृष्ण गोपाल सिंह ने सभी उपस्थित विश्वकर्मा समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा की विश्वकर्मा समाज एक मेहनतकश और ईमानदार समाज है। समाज को आगे बढ़ने के लिए सदैव ईमानदारी से मेहनत करते हुए शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस करना चाहिए।

उन्होंने भिवंडी में भगवान विश्वकर्मा का मंदिर बनाने और समाज हाल बनाने के कार्य की ह्रदय से प्रशंसा की और समाज के लोगों से उचित सहयोग प्रदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत विश्वकर्मा समिति, भिवंडी के अध्यक्ष रामकिशोर शिवचरण विश्वकर्मा,उपाध्याय ओमप्रकाश शीतला प्रसाद विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष शिव बाबू पारसनाथ विश्वकर्मा,महासचिव-डॉ रामनाथ विश्वकर्मा ,सचिव-अमरबहादुर विश्वकर्मा लेखापरीक्षा-राधेश्याम रामसमुझ विश्वकर्मा और अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने शाल और पुष्पगुच्छ देकर किया।

शाम को आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गारमेंट कारोबार में निवेश का झांसा देकर छह लोगों से 24.25 लाख रुपये और 46 तोला सोना ठगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता भिवंडी के गैबीनगर इलाके में...

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी किसानों के कृषि पंपों के लिए 143.74 करोड़ रुपये की बिजली सब्सिडी जारी की।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष...