■ चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में 6 हजार वोटों की चोरी उजागर, फडणवीस की पुलिस ने भी दर्ज किया FIR।
■ मतचोरी कर लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी भारत को नेपाल, श्रीलंका बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
■ जीएसटी सुधार राहुल गांधी की दूरदृष्टि की जीत, कांग्रेस 22 तारीख को राज्यभर में मिठाई बाँटकर विजय उत्सव मनाएगी।
■ कोकण विभाग की समीक्षा बैठक ठाणे में संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर, स्थानीय चुनावों में गठबंधन का फैसला स्थानीय नेताओं पर छोड़ा गया।
मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग की मदद से मतचोरी करके सत्ता हथिया ली है। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सबूतों के साथ उजागर की है। चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में 6,850 वोटों की चोरी हुई है, यह सबूतों से सिद्ध हो चुका है। अब तक यह मानने को तैयार न रहने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आँखें खोलकर देखना चाहिए। इस मामले में फडणवीस की ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, इसलिए मतचोरी कर सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, ऐसी माँग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है।


कोकण विभाग की शहर जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव यू. बी. व्यंकटेश, पूर्व सांसद कुमार केतकर, प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन व प्रशासन) ॲड. गणेश पाटील, प्रदेश कोषाध्यक्ष अभय छाजेड, प्रदेश महासचिव ॲड. संदेश कोंडविलकर, ठाणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण आदि उपस्थित थे।


पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के कामठी विधानसभा क्षेत्र में मतचोरी कैसे की गई, यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। अब मतचोरी का एक और बम राहुल गांधी ने फोड़ा है। चंद्रपुर के राजुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में किस तरह घोटाला किया गया, यह आज उजागर हुआ।
चुनाव आयोग दोहरा रवैया अपना रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार मतचोरी पर स्पष्ट उत्तर देने के बजाय किसी राजनीतिक दल के नेता की तरह बोल रहे हैं। मतचोरी करके भाजपा और नरेंद्र मोदी भारत को नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा गंभीर आरोप भी हर्षवर्धन सपकाल ने लगाया।
जीएसटी सुधार राहुल गांधी की जीतलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बार-बार केंद्र सरकार की पोल खोली है। नोटबंदी और कोरोना संकट पर भी उन्होंने मोदी सरकार को खतरे की चेतावनी दी थी, लेकिन मोदी सरकार ने जानबूझकर उसकी अनदेखी की, जिसकी भारी कीमत देश को चुकानी पड़ी। जीएसटी में सुधार करो, यह बात राहुल गांधी ने 8 साल पहले ही सार्वजनिक रूप से कही थी। सरकार देर से सही लेकिन जागी और उन्हें जीएसटी में सुधार करना पड़ा। जीएसटी में यह सुधार राहुल गांधी की दूरदृष्टि का बड़ा विजय है और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस 22 सितंबर को राज्यभर में दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर मिठाई बाँटकर जश्न मनाएगी, ऐसा हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।
किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये देंभारी बारिश से किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है और सरकार को चाहिए कि वह किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा दे। फसल के साथ-साथ लाखों एकड़ खेतिहर जमीन बर्बाद हो गई है, उसके बदले प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए। मौजूदा सीजन पूरी तरह चौपट हो गया है, इसलिए रबी सीजन में किसानों को मुफ्त बीज और खाद दी जाए और किसानों का कर्ज माफ किया जाए, ऐसी माँग भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने की।
मराठी के साथ विश्वासघात फडणवीस का कामराज्य में तीसरी भाषा थोपने की कोशिश महायुती सरकार कर रही है, जबकि मराठी भाषा केवल भाषा नहीं बल्कि महाराष्ट्र धर्म और संस्कृति है। तीसरी भाषा थोपकर देवेंद्र फडणवीस मराठी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। मराठी भाषा सहित सभी भाषाएँ आपसी सौहार्द से रहनी चाहिए। विविधता में एकता भारत की पहचान है, उसे बनाए रखना और संजोना जरूरी है – यही कांग्रेस की भूमिका है। लेकिन भाजपा इस पहचान को मिटाने का काम कर रही है। डॉ. नरेंद्र जाधव समिति हिंदी थोपने के लिए गठित की गई है। समिति का निर्णय कुछ भी आए, भाषाई जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसा चेतावनी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दी।
कोकण विभाग की समीक्षा बैठककोकण विभाग की महानगरपालिका क्षेत्र की पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक ठाणे के गडकरी रंगायतन में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों के विषय में पदाधिकारियों से संवाद किया गया।
गठबंधन और आघाडी धर्म निभाते हुए कुछ समझौते करने पड़ते हैं, इसलिए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। लेकिन स्थानीय चुनाव कार्यकर्ताओं के होते हैं, इन चुनावों में गठबंधन या आघाडी का फैसला स्थानीय स्तर पर करने का अधिकार दिया गया है, ऐसी जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी।


