● एप्रिल में भीषण गर्मी का कहर: पर्यटकों ने मुंह मोड़ा.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

चिलचिलाती गर्मी ने विश्वप्रसिद्ध ताडोबा अभयारण्य के पर्यटन पर भारी असर डाला है। बाघों और वन्यजीवों के लिए विश्वप्रसिद्ध इस जंगल में इन दिनों पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी है। चंद्रपुर जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और यहां के तापमान के देश में सबसे ज्यादा होने की खबरों ने पर्यटकों को डरा दिया है।
● गर्मी से डरकर पर्यटकों ने कैंसिल की बुकिंग”
46°C तापमान में 5 घंटे की सफारी चुनौतीपूर्ण”


सूत्रों के अनुसार, ताडोबा में अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई के पहले सप्ताह के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर चुके कई पर्यटक अब अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। जो पर्यटक पहले से ही ताडोबा पहुंच चुके हैं, वे भी खुली जीप में जंगल सफारी करने के बजाय होटल या रिसॉर्ट्स में ही समय बिता रहे हैं। आमतौर पर गर्मियों में स्कूलों की छुट्टियों के कारण ताडोबा की बुकिंग पूरी भरी होती है, लेकिन इस बार अप्रैल-मई के लिए कई गेट्स पर सफारी स्लॉट खाली मिल रहे हैं।


