पुण्यतिथि पर जैन धरोहर दिवस-2025।

Date:

● पुणे और मुंबई में दो दिवसीय आयोजन

वरिष्ठ संवाददाता /मुंबई वार्ता

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा एवं सेठी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 अप्रैल को दो दिवसीय ‘जैन धरोहर दिवस-2025’ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पुणे और मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में जैन समाज के पुरोधा स्व. निर्मल कुमार सेठी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति प्रमुख जैन आचार्य देवेंद्र ब्रह्मचारी ने बताया कि 26 अप्रैल को पुणे तथा 27 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से विले पार्ले पश्चिम स्थित मुकेश पटेल सभागृह में जैन धरोहर दिवस मनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जैन साधक देवेंद्र ब्रह्मचारी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं कई अन्य गणमान्य अतिथि व विद्वान मौजूद रहेंगे। ब्रह्मचारी के अनुसार महासभा की स्थापना वर्ष 1894 में सेठ राजा लक्ष्मणदास द्वारा मथुरा में की गई थी। वर्तमान में यह संस्था देश के 28 प्रांतों में अपनी शाखाओं के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभा रही है।

महासभा के दीर्घकालीन अध्यक्ष स्व. निर्मल कुमार सेठी ने संस्था के प्रचार-प्रसार, जैन पुरातत्व संरक्षण, शिक्षा, महिला उत्थान तथा विदेशों में जैन धर्म के प्रचार में अतुलनीय योगदान दिया। उनके निधन के उपरांत 27 अप्रैल को जैन धरोहर दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (कोलकाता सर्कल) के शुभ मजूमदार द्वारा रखा गया था, जिसे समाज के विद्वानों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

अब तक यह आयोजन दिल्ली, मथुरा, गुवाहाटी, सूर्य पहाड़, श्रवणबेलगोला और बेंगलुरु में किया जा चुका है। इस अवसर पर दो विशिष्ट विद्वानों को ‘कला एवं पुरातत्व’ तथा ‘दर्शन एवं साहित्य’ के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सुप्रिया सुळे का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- शिक्षा के जरिए नई पीढ़ी पर विचारधारा थोपने की कोशिश।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...

भारत में मानसिक स्वास्थ्य संकट पर केंद्र सरकार से विशेष संस्थान बनाने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष...

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...