भुलेश्वर के राजा की आगमन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत; 5 घायल।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में शनिवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बालाराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना, जय अंबे चौक, भुलेश्वर में ‘भुलेश्वरचा राजा’ की गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान गिर गई। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।


बीएमसी से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना शनिवार रात करीब 9:51 बजे कंट्रोल रूम को मिली। गणेश प्रतिमा आगमन समारोह के दौरान अचानक प्रतिमा गिरने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


हादसे की सूचना मिलते ही बीएमसी मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


■ 7 लोग प्रभावित, 2 की मौत


बीएमसी की रात करीब 11:46 बजे की अपडेट के मुताबिक, कुल 7 लोग घायल/प्रभावित हुए, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई।
GT अस्पताल में 3 लोगों को ले जाया गया, जिनमें से 1 की मौत हो गई।

रिलायंस अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की भी मौत होने की जानकारी दी गई है। वहीं सैफी अस्पताल में 1 घायल को भर्ती कराया गया है, जिसकी स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है। JJ अस्पताल में 2 घायलों को भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति की जानकारी भी अभी प्रतीक्षित है।


प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

40 साल से फरार हत्या का आरोपी साकीनाका पुलिस के हत्थे चढ़ा।

मुंबई वार्ता संवाददाता साकीनाका पुलिस ने हत्या के एक...