मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए मार्च में 1,68,109 KL डीजल कोटा स्वीकृत।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मछली पालन विभाग ने मार्च माह के लिए 1,68,109 KL डीजल कोटा स्वीकृत किया है। यह कोटा महाराष्ट्र के समुद्री जिलों में स्थित 138 मछुआरा सहकारी संस्थाओं के तहत 7,796 यांत्रिक मछली पकड़ने वाली नौकाओं को वितरित किया जाएगा। डीजल कोटा स्वीकृत करने के लिए गठित समिति ने इस आवंटन को मंजूरी दी है।

रियर क्राफ्ट ऑनलाइन प्रणाली के अंतर्गत केवल उन्हीं नौकाओं को डीजल कोटा दिया गया है, जिनके पास वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र और कानूनी मछली पकड़ने का लाइसेंस है।

इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र समुद्री विनियमन अधिनियम, 1981 (संशोधित 2021) के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली नौकाओं को निलंबित कर दिया गया है। गश्ती नौका और ड्रोन सर्वेक्षण में दोषी पाए गए मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। ऐसी नौकाओं को डीजल कोटा प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है। यह जानकारी मछली पालन विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

विद्वान-आध्यात्मिक विचारक: अश्वघोष आज क्यों प्रासंगिक हैं?

प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित/जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली...

मुंबई के ललित होटल में खुलेआम ड्रग्स बिक्री का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई से बचने का दावा।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता https://youtube.com/shorts/4E9nM-WpCIQ?si=iKXGt2ph_P2erEC0 मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ...

पश्चिम बंगाल में ‘खेला’ हुआ, भाजपा की ऐतिहासिक जीत।

श्रीश उपाध्याय / मुंबई वार्ता पश्चिम बंगाल की राजनीति में...

भीषण गर्मी के बीच जन प्रकृति सेवा की सराहनीय पहल ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय राजस्थान में भीषण गर्मी के...