वरिष्ठ संवाददाता/मुंबई वार्ता

चैत्र (वासंतिक) नवरात्र के प्रथम दिन गुढी पाड़वा पर महर्षि गौतम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा मुंबई के संयोजन में भायंदर पश्चिम स्थित माहेश्वरी भवन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।


संस्था अध्यक्ष रमेश शर्मा ने संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि यह दिन हमारे समाज के आराध्य देवता ऋषि गौतम महाराज का प्राकट्योत्सव है। साथ ही महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार गुढीपाडवा हिंदू नववर्ष भी है।समारोह में महर्षि गौतम की मूर्ति का पूजन तथा महिला समिति द्वारा गणगौर उत्सव मनाया गया जिसमें राजस्थानी गीत, नृत्य एवं बच्चों के कार्यक्रम हुए। इसमें समाज के बच्चों एवं महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री प्रताप सरनाईक के साथ विधायक नरेंद्र मेहता एवं पूर्व नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक सतीश उपाध्याय का सम्मान मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया। कार्यक्रम में उमेश जोशी, अजय उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, राम अवतार उपाध्याय, सुशील उपाध्याय, एस. पी. शर्मा, अरुण जोशी, रमेश शर्मा, संजय त्रिपाठी तथा रामानुज जोशी का सम्मान किया गया।
महिलाओं ने की गणगौर पूजा समारोह में ही महिला समिति द्वारा गणगौर उत्सव मनाया गया। समाज की महिला समिति अध्यक्ष सविता शर्मा, विजया द्विवेदी, शशि त्रिपाठी, तारा शर्मा, राधा पंचारिया, शुभदा शर्मा, वंदना तिवारी, कविता शर्मा आदि ने गणगौर की पूजा की। संचालन विवेक तिवारी ने किया तथा महेश उपाध्याय ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।


