मुंबई वार्ता संवाददाता

मध्य रेल के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने 6 जनवरी 2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में आयोजित समारोह में मध्य रेल के 11 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मुंबई मंडल के 4, पुणे के 3, भुसावल के 3 और नागपुर मंडल के 1 कर्मचारी शामिल हैं।


ड्यूटी के दौरान सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और संभावित दुर्घटनाओं को टालने में अहम योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार में पदक, प्रशंसा पत्र, अनुकरणीय संरक्षा प्रशस्ति पत्र और ₹3,500 नकद शामिल है।


महाप्रबंधक ने पुरस्कार विजेताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों को यात्री सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए प्रेरित करेगा।


