सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल द्वारा घाटकोपर में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके बापू को याद किया गया.
इस कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शहा ने कहा कि,” महात्मा गांधी के विचारधारा पर चलने वाली सिर्फ एक कांग्रेस पार्टी ही है . बापू के विचार “अहिंसा परमो धर्म” को घर- घर तक पहुंचाने का काम मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल द्वारा किया जा रहा है.”
इस मौके पर बापू की विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया साथ ही “मजबूती का नाम महात्मा गांधी” ऐसा नारा भी दिया गया और अतिथियों को चरखा सम्मान चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया. मुंबई यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर हुबनाथ पांडे ने लोगो को बापू के विचारो पर व्याख्यान दिया.
इस मौके पर केतन शाह ने गांधीजी पर लिखित 4 भाषाओं में उपलब्ध किताब सभी को भेट स्वरूप दी .
आज समाज में जिस तरह का जहर फैलाया जा रहा है, उसके लिए गांधीजी के विचारधारा और उनकी धरोहर को समाज में लेकर जाना बहुत जरूरी हो गया है. जिस तरीके से इतिहास बदला जा रहा है उसके लिए कांग्रेस पार्टी मैदान में उतर गई है और निश्चित रूप से हम इसमें सफल होंगे ऐसा आश्वासन मुंबई कांग्रेस के संगठन सचिव प्रनील नायर ने दिया.
इस कार्यक्रम में पूर्व आमदार वीरेंद्र बक्शी, पूर्व नगरसेवक उपेंद्र दोशी, पूर्व नगरसेविका नयना शेठ, रोटरी क्लब की घाटकोपर अध्यक्षा श्रुती धरमशी के साथ ही मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.


