महाराष्ट्र के पंचगनी में है आरिफ भुजवाला की नई ड्रग्स फैक्टरी.

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

कुख्यात ड्रग्स माफिया आरिफ भुजवाला अपने भाई खुर्शीद के माध्यम से महाराष्ट्र के पंचगनी इलाके में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी चला रहा है. इस बात की जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरिफ भुजवाला ड्रग्स मामले में ही जेल में बंद हैं. वह अपने भाई खुर्शीद की मदद से महाराष्ट्र के पंचगनी इलाके में स्थित एक बंगले में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्टरी चला रहा है. लोगों को दिखाने के लिए खुर्शीद ने गोवा में एक होटल खोल रखा है, लेकिन वही आरिफ के एमडी ड्रग्स के व्यापार को संभाल रहा है.

ज्ञात हो कि ड्रग्स माफिया आरिफ भुजवाला को जनवरी 2021 में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया था. उस दौरान जब NCB ने आरिफ भुजवाला को पकड़ने के लिए उसके मुंबई, डोंगरी के पांचवे मंजिले पर स्थित घर पर छापा मारा तो वह घर की पाईप के सहारे बिल्डिंग से फरार हो गया था. हालांकि बाद में उसे रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया था.

आरिफ भुजवाला के माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम कासकर से नजदीकी संबंध बताये जाते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related