मुंबई और ठाणे के पुलिस आयुक्त देवेन भारती और आशुतोष डुंबरे को डीजी रैंक में पदोन्नति।

Date:

■ महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने 20 नवंबर को जारी किया आदेश, पदोन्नति के बाद भी दोनों अधिकारी मौजूदा पदों पर बने रहेंगे।

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे को पुलिस महानिदेशक (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस-डीजीपी) रैंक में पदोन्नति दी है।

राज्य सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। दोनों वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को यह पदोन्नति मिलने के बाद भी उनकी मौजूदा नियुक्ति बरकरार रहेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक से पुलिस महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2026 की चयन सूची के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार की गई है। इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 22एन के तहत प्राप्त अधिकारों का भी उल्लेख किया गया है।

■ इन-सिटू पदोन्नति, नहीं होगा तबादला

सरकार ने दोनों अधिकारियों को इन-सिटू (In-situ) पदोन्नति दी है। इसका मतलब है कि पदोन्नति के बाद भी उनके कार्यस्थल और वर्तमान जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं होगा। देवेन भारती मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, जबकि आशुतोष डुंबरे ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त बने रहेंगे।दोनों अधिकारी 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

देवेन भारती मुंबई पुलिस में अपराध शाखा, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले की जांच से जुड़ी टीम का भी हिस्सा रहे हैं।वहीं, आशुतोष डुंबरे महाराष्ट्र पुलिस के राज्य खुफिया विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मुंबई और ठाणे पुलिस में विभिन्न पदों पर काम करने का उन्हें अनुभव है।महाराष्ट्र के दो महत्वपूर्ण महानगरीय क्षेत्रों मुंबई और ठाणे की पुलिस व्यवस्था की कमान संभाल रहे इन दोनों अधिकारियों को डीजी रैंक में पदोन्नति मिलने को राज्य पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related