मुंबई के ओपेरा हाउस स्थित तिवारी स्वीट्स की काजू कतली में मिली जंग लगी धातु की पिन, किचन की हालत पर भी उठे सवाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के ओपेरा हाउस इलाके में स्थित तिवारी स्वीट्स से खरीदी गई काजू कतली में जंग लगी धातु की पिन मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राहक का दावा है कि समय रहते पिन दिखाई देने से उसकी तीन वर्षीय बेटी के साथ बड़ा हादसा टल गया।


जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने 29 जुलाई 2026 को तिवारी स्वीट्स से मोतीचूर के लड्डू और काजू कतली खरीदी थी। घर पर मिठाई खाते समय काजू कतली के एक टुकड़े में जंग लगी धातु की पिन दिखाई दी। ग्राहक का कहना है कि यदि यह पिन उसकी तीन साल की बेटी के मुंह में चली जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।


इस घटना के बाद ग्राहक ने मिठाई की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने पूछा है कि खाद्य पदार्थों के निर्माण और पैकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।


इतना ही नहीं, ग्राहक ने तिवारी स्वीट्स के रसोईघर का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो में रसोईघर की स्थिति बेहद अस्वच्छ दिखाई देने का दावा किया गया है। ग्राहक के अनुसार, रसोईघर के भीतर ही शौचालय मौजूद है, जिससे स्वच्छता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। वीडियो में एक गैस चूल्हे पर कड़ाही में पायदान जैसे कपड़े को उबलते हुए भी देखा गया है, जिसे लेकर ग्राहक ने कड़ी नाराजगी जताई है।


इस पूरे मामले के बाद खाद्य स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण और उपभोक्ताओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लोगों ने मामले की खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) से निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही साबित होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


हालांकि, इस मामले में खबर लिखे जाने तक तिवारी स्वीट्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में छिपा उत्तर प्रदेश का फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, यलो गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की यलो गेट पुलिस...

फडणवीस को केंद्र भेजने की तैयारी? संजय राउत का बड़ा दावा, शिंदे गुट पर भी साधा निशाना।

मुंबई वार्ता संवाददाता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद...