मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के सबसे बड़े जंक्शन दादर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर १४ के पास दोपहिया वाहनों की पार्किंग में भीषण आग लग गई।प्लेटफॉर्म नंबर १४ के बाहर पार्किंग स्टैंड में खड़े एक दोपहिया वाहन में आग लग गई। आग फिर फैल गई और १० से १२ दोपहिया वाहन जल गए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग कैसे लगी, लेकिन आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं।


दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और समय पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन १० से १२ गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जाँच की जा रही है। आग लगने का असली कारण क्या है? माटुंगा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




