मुंबई में खूनी पारिवारिक विवाद: तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर झगड़ा, दो भाइयों ने भाई के परिवार पर किया जानलेवा हमला, पिता-पुत्र की मौत।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली के पार्कसाइट इलाके स्थित राहुल नगर में गुरुवार तड़के एक ही परिवार के भीतर हुए खूनी विवाद ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें दो भाइयों ने अपने ही भाई और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति और उसके 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा परिवार के चार सगे भाई एक ही मकान में रहते थे। इनमें से दो भाई घर के ऊपर बने पोटमाले (मचान) पर रहते थे। गुरुवार तड़के करीब 40 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा ने घर में तेज आवाज में गाने बजाए, जिस पर उनके भाई सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर तीनों भाइयों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

आरोप है कि सुरेंद्र और सूरज ने धारदार हथियार से सुनील विश्वकर्मा और उनके परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सुनील विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 14 वर्षीय बेटे श्लोक विश्वकर्मा ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।वहीं, सुनील की पत्नी अंजू विश्वकर्मा और छोटे बेटे विवान विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस दोहरे हत्याकांड से राहुल नगर और पूरे पार्कसाइट क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना मिलते ही पार्कसाइट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेंद्र विश्वकर्मा तथा सूरज विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर लिए हैं और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है।पुलिस का मानना है कि केवल तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर इतना बड़ा हत्याकांड होना संभव नहीं लगता।

आशंका जताई जा रही है कि इस घटना के पीछे कोई पुराना पारिवारिक विवाद या अन्य गंभीर कारण भी हो सकता है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर संभव जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आरक्षण खत्म होना चाहिए क्या ?- मोहन भागवत।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक...

मुंबई में 11–12 अगस्त को पानी की सप्लाई प्रभावित: H-East में 24 घंटे जलापूर्ति बंद, K-South के कई इलाकों में कम दबाव से मिलेगा...

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने K-South और...