मुंबई में चैन स्नेचिंग गिरोह पर लगाम, सरगना गिरफ्तार।

Date:

■ मुंबई व नवी मुंबई के कुल 06 मामले उजागर.

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस के परिमंडल-4 ने एक सरगना चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर मुंबई, नवी मुंबई सहित कुल 06 मामलों का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहन विठ्ठल कोकाटे (49 वर्ष, निवासी ठाणे) के खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई एवं ठाणे आयुक्तालय के विभिन्न थानों में चैन स्नेचिंग के कुल 23 मामले दर्ज हैं।

■ घटना व कार्रवाई

24 जनवरी 2026 को एक महिला अपने रिश्तेदार से मिलने अस्पताल जा रही थी, तभी लायन ताराचंद अस्पताल गली में एक बाइक सवार युवक उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना एक सतर्क नागरिक ने तुरंत पुलिस को दी। शिकायतकर्ता का पता लगाकर पूछताछ की गई और 25 जनवरी को शिव पुलिस स्टेशन में गुनाह रजिस्टर नंबर 30/2026, धारा 309(4) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

■ सीसीटीवी से पहचान, बाइक भी चोरी की निकली

पुलिस टीम ने घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिनमें आरोपी रूप बदलकर मोटरसाइकिल पर घूमता दिखाई दिया। तकनीकी विश्लेषण से उसकी मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस किया गया, जो आगे जाँच में चोरी की निकली। यह बाइक नेरूल पुलिस स्टेशन (नवी मुंबई) में गुनाह रजिस्टर नंबर 14/2026, धारा 303(2) भा.दं.सं. में चोरी की रिपोर्टेड थी।आरोपी की तलाश में सायन से ठाणे तक लगभग 70–80 सीसीटीवी कैमरे स्कैन किए गए। आरोपी ने बाइक ठाणे क्षेत्र में फुटपाथ पर पार्क की थी। पुलिस ने उस स्थान पर पुख्ता निगरानी लगाई और आरोपी बाइक लेकर निकलते समय दबोच लिया। आरोपी से लूटी गई पूरी मालमती (मंगलसूत्र) भी बरामद हो गई।

नवी मुंबई व मुंबई के कुल 06 मामले उजागरपूछताछ में आरोपी ने नवी मुंबई और मुंबई में किए गए कुल 06 चैन स्नैचिंग व बाइक चोरी के मामलों का खुलासा किया। इनमें मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र मेंगोवंडी थाना अपराध 14/2026 (धारा 309(4)) दर्ज 21/01/2026,सायन थाना अपराध क्र. 30/2026 (धारा 309(4)) दर्ज 26/01/2026,नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 3. कोपरखैराने अपराध क्र. 64/2026 (धारा 309(6)) दर्ज 18/01/2026, सीबीडी बेलापुर अपराध क्र. 07/2026 (धारा 309(6)) दर्ज 04/01/2026,रबाले अपराध क्र. 71/2026 (धारा 309(6)) दर्ज 23/01/2026, नेरूल: अपराध क्र. 14/2026 (धारा 303(2)) दर्ज 05/01/2026 (बाइक चोरी)इस प्रकार कुल 05 चैन स्नैचिंग व 01 बाइक चोरी का खुलासा हुआ है।

■ अधिकारी व पथक की सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त (अपराध एवं यातायात) सत्यनारायण चौधरी, अपर पुलिस आयुक्त (मध्य प्रादेशिक विभाग) विक्रम देशमाने, परिमंडल-4 की उपायुक्त रागसुधा आर, तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सायन विभाग) सुहास कांबळे के मार्गदर्शन में की गई।ग्राउंड स्तर पर शिव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनंत साळुंखे, पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) संजय जगताप, पोउनि अतुल ठोंबरे, पोउनि किरण भोसले, पोउनि संजय दळवी तथा अन्य टीम सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हिंदी भाषा संवाद ही नहीं, राष्ट्रीय एकता का सूत्र है : डॉ. दामोदर खड़से।

मुंबई वार्ता संवाददाता हिंदी पखवाड़े के अवसर पर सांस्कृतिक...

अनंत चतुर्दशी पर मुंबई में 36,240 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, पूरे उत्सव में 1.99 लाख प्रतिमाएं विसर्जित।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के व्यापक...

‘आज का कर्मवीर अवार्ड’ समारोह 27 सितंबर को।

■ मुंबई में लगेगा कर्मवीरों का मेला। मुंबई वार्ता संवाददाता...