मुंबई में ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ का ऐलान, सुपरस्टार गोविंदा ने किया पोस्टर लॉन्च; रानी स्वर्णकार का होगा बॉलीवुड डेब्यू

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय मंगल तारा प्रोडक्शंस अपनी दो नई फिल्मों ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ की आधिकारिक घोषणा करने जा रहा है। दोनों फिल्मों का भव्य लॉन्चिंग समारोह 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पेनिनसुला होटल, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में आयोजित किया गया।


इस खास मौके पर बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके हाथों दोनों फिल्मों के पोस्टर का अनावरण किया गया। लंबे समय बाद गोविंदा इन दो नई फिल्मों के शुभारंभ से जुड़े नजर आए, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्सुकता है।


इन फिल्मों के जरिए अभिनेत्री रानी स्वर्णकार फिल्म ‘रूपा’ से बतौर मुख्य अभिनेत्री बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगी। निर्माताओं का कहना है कि ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ दोनों ही अलग विषयों पर आधारित फिल्में हैं, जिनमें दमदार कहानी, प्रभावशाली कलाकार और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।


मंगल तारा प्रोडक्शंस का दावा है कि ये दोनों फिल्में दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने के साथ-साथ मनोरंजन की नई सौगात साबित होंगी। लॉन्चिंग समारोह में फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां और मेहमान शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मालाड में विसर्जन जुलूस से पहले ही पुलिस की कार्रवाई, डीजे और साउंड सिस्टम जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड इलाके में गणेश...

जोगेश्वरी में बंद कृत्रिम विसर्जन तालाब में उतरा युवक, करंट लगने से 19 वर्षीय मजदूर की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता जोगेश्वरी पूर्व के श्यामनगर तालाब...