मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली पश्चिम में योगीनगर स्थित योगेश्वर धाम मंदिर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा व आशीष शेलार, स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद भोपाल शेट्टी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत एवं आम श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।


समाजसेवी संस्था स्वस्तिश्री फाउंडेशन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं छाछ वितरण किया गया। इसका हजारों लोगों ने लाभ उठाया। संस्था के प्रमुख अभिषेक जाजू ने संतों का माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा में भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों, झांकियों एवं ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा योगीनगर क्षेत्र शिवमय होउठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभंडारे एवं भजन संध्या में भाग लिया। आयोजन में सुरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर डागा, बाबूलाल गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही।


