मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महानगर में पिछले कुछ अर्से से बच्चों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. 11 मई को रात 8 बजे मलाड के मालवणी में गेट नंबर 6 परिसर से अनंत यादव पुत्र अभिमन्यु यादव अचानक लापता हो गया। घर से बाहर खेलने निकले अनंत यादव ने हरे रंग की टी शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी।


अनंत के परिवार वालों ने मालवणी पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी है। अनंत का परिवार जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरपालपुर गांव का रहने वाला है। यदि किसी व्यक्ति को अनंत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह मोबाइल क्रमांक 9892196266, 8299806606 या 9936331177 पर संपर्क कर सकता है।


आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले अनंत के गायब होने से उनके परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।


