रवि व्यास की शिकायत के बाद जागा मनपा प्रशासन, ठेकेदार पर लगाया दंड।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

सार्वजनिक शौचालयों में ठेकेदार द्वारा पानी सप्लाई नहीं करने और साफ सफाई में अनियमितता की वजह से आम जनता को होने वाली असुविधा और परेशानी को लेकर मीरा भायंदर भाजपा नेता (145) विधानसभा चुनाव प्रभारी एड. रवि व्यास ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था.

जिसके बाद प्रशासन जागृत हुआ और स्वच्छता विभाग द्वारा स्वयं निरीक्षण किया गया और ठेकेदार के खिलाफ मिली शिकायत को सही पाया गया. इसी आधार पर ठेकेदार मे. सुमित फेसिलिटीज लिमिटेड. पर टेंडर की शर्तो के मुताबिक निर्धारित रकम पर 5 प्रतिशत का दंड लगाते हुए भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है.

इस विषय को लेकर रवि व्यास ने आयुक्त को पत्र लिखकर भायंदर के प्रभाग क्रमांक 1 के गणेश देवल नगर, जय अंबे नगर 1 और 2,नेहरू नगर, शास्त्री नगर, भोला नगर, बाबासाहेब आंबेडकर नगर, मुरधा खाड़ी जैसे झोपड़पटी इलाकों में विशेष तौर पर ठेकेदारों द्वारा महिलाओं को अपमानित करने वाले कृत्य की तरफ ध्यान केंद्रित करने की मांग की थी.

एड. रवि व्यास ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा का आभार व्यक्त किया है. साथ ही आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों के लिए ज़वाबदार ठेकेदारों पर नकेल कसने की मांग दोहराई है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोया अख्तर-रीमा कागती की प्रोडक्शन कंपनी से 66 हार्ड डिस्क गायब, करोड़ों के डेटा लीक की आशंका।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उस समय...

खजुराहो के होटल से NDPS के 12 मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मध्य प्रदेश के खजुराहो में मुंबई...

शीव और विद्याविहार रेलवे फ्लाईओवर का काम फिर लटका, ट्रैफिक से राहत के लिए बढ़ा इंतजार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में शीव और विद्याविहार रेलवे...