मुंबई वार्ता संवाददाता

श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य पर ठाणे के येऊर स्थित स्वानंद बाबा आश्रम में आयोजित उत्सव मे डॉ. श्रीप्रकाश शुक्ला (प्रमुख सुजानगंज,जौनपुर) ने अपने मित्रो के साथ पहुंचकर पूज्य स्वानंद बाबा समाधी के दर्शन किया।


इस अवसर पर आश्रम के प्रमुख न्यासी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने प्रमुख डा. श्रीप्रकाश शुक्ला समेत आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली,वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा, युवा समाजसेवी अरुण शुक्ला, राजेश दुबे, धर्मेंद्र पांडेय, अनिल मिश्रा, बनारस से आए विनीत त्रिपाठी , विशेष रूप से उपस्थित रहे।


