■ सीआईआई कौशल विकास केंद्र के माध्यम से आज सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया।
मुंबई वार्ता संवाददाता

भारत के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, उत्तर मुंबई सांसद पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में कौशल विकास केंद्र ने आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया। यह विशेष सत्र कोटक बैंक के सहयोग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मार्गदर्शन व्याख्यान के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।


जोगेश्वरी से दहिसर तक के वरिष्ठ नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तकबीएमसी – एनएसडीसी – सीआईआई कौशल विकास केंद्र कांदिवली पूर्व के वरिष्ठ नागरिक शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए आयोजित एक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए।
इस कौशल विकास केंद्र के प्रबंधक दयाल कांगने ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह एक नया तरीका था जिससे वरिष्ठ नागरिकों को सेवानिवृत्ति के बाद फिर से काम के अवसर और रोज़गार मिलने की उम्मीद जगी। इसलिए हमने कोटक बैंक के इस सत्र का आयोजन किया। कोटक बैंक के अधिकारियों ने 60 वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण के पश्चात वरिष्ठ नागरिकों ने अपने पंजीकरण फॉर्म भी भरे हैं।”
प्रबंधक दयाल कांगने ने आगे यह भी बताया की, “शनिवार 19 जुलाई को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया है।” मेगा जॉब फेयर में 18 से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवारों का चयन होगा। बैंकिंग, बैक ऑफिस, वर्क फ्रॉम होम, हिताची पेमेंट सर्विस, टेलीकॉम, पिकर पैकर, रिकवरी, कस्टमर सपोर्ट, आईटीआई फिटर जैसे विभिन्न प्लेसमेंट में रुचि रखने वाले उम्मीदवार अपना बायोडाटा, पैन कार्ड, आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाण पत्र, दो फोटो आदि साथ लाएँ।”
इच्छुक उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ शनिवार सुबह 10 बजे सीआईआई कौशल विकास केंद्र, आकुरली मार्ग, कांदिवली पूर्व में उपस्थित हों” ऐसा भीउन्होंने बताया।इस कौशल विकास केंद्र के माध्यम से चल रही निःशुल्क सेवा के कारण अब तक 15 हज़ार से अधिक युवक-युवतियों को रोज़गार मिल चुका है।
आज कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि “केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र “हर हाथ के काम” पूरा होते हुए हम देख पा रहे हैं।”


