श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उत्तर प्रदेश,जौनपुर जिले के सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश शुक्ल के सामाजिक- विकास कार्यो को ध्यान में रखते हुए उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित किया गया है।


ज्ञात हो कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो सामाजिक विकास कार्यो में विशिष्ट भूमिका निभाते हैं। सुजानगंज क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए श्री प्रकाश शुक्ल को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इससे पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह, सत्संग परिवार की राजेश्वरी मोदी समेत कई गणमान्य लोगों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
श्री प्रकाश शुक्ल मुंबई के चांदीवली इलाके के निवासी हैं। मुंबई में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप से सक्रिय शुक्ल, मेडिकल कैम्प आयोजन, गरीबों के लिए कपड़ा, किताबें इत्यादि के वितरण, रक्तदान शिविरों के आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।


