मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

राष्ट्रवादी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने संगठन को महाराष्ट राज्य भर में बढ़ाने के लिए जोरदार प्रयास शुरू कर दिया है। इसके अलावा पदाधिकारियों की नियुक्ति पर भी जोर दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी आर पी आय की एक सभा नयी मुंबई में संपन्न हुई। इस सभा में राष्ट्रवादी आर पी आय, पक्षाध्यक्ष नामदेव साबळे द्वारा विजय साळवे को नई मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि सन्यासराव यलमचिली को नई मुंबई उपाध्यक्ष, नियुक्त किया गया ।
वहीं सुधीर ठाकुर को नई मुंबई महासचिव तथा निशा गायकवाड को कोषाध्यक्ष घोषित किया । साथ ही धर्मेंद्र ठाकुर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया ।इन सभी पदाधिकारियो को नई मुंबई की जबाबदारी दी गई है। इस कार्यक्रम मे लहू गड पाक्षिक के संपादक विजय क्षीरसागर , महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अजय ठोंबे,मुंबई युथ रिपब्लिकन के अध्यक्ष एडवोकेट कनिष्क साबळे , तालुका अध्यक्ष वेंकटेश गोसाई सहित नई मुंबई के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे।


