शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्राके खिलाफ ६० करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लुकआउट नोटिस जारी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ ६० करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है।सभी हवाई अड्डों को शिल्पा और राज कुंद्रा को विदेश यात्रा की अनुमति न देने की सलाह दी गई है।

व्यवसायी दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ ६० करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। ईओडब्ल्यु (ईकोनोमिक ओफेन्स विंग) ने मामले की जाँच के लिए उन्हें नोटिस जारी किया है। दीपक कोठारी ने शिल्पा और उनके पति को २०१५ से २०२३ तक आठ साल की अवधि के लिए अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए पैसे उधार दिए थे।

कोठारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक हाई-प्रोफाइल पोर्नोग्राफी रैकेट मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब इस नए धोखाधड़ी मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

15 साल से मुंबई में चल रहे भूस्खलन के हादसे का कोई हल नहीं है; खतरनाक जगहों पर रह रहे हैं 22,483 परिवार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में भूस्खलन के कारण जानमाल...