शिवड़ी में फुटपाथों से 7 अवैध दुकानें और 15 अस्थायी शेड हटाए गए‘पैदल यात्री प्रथम’ अभियान के तहत बीएमसी एफ दक्षिण विभाग की कार्रवाई, 20 फेरीवालों पर भी कार्रवाई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पैदल यात्रियों को फुटपाथ पर सुगम और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से ‘पैदल यात्री प्रथम’ (Pedestrian First) अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीएमसी के एफ दक्षिण विभाग ने शिवड़ी क्षेत्र में फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 अनधिकृत दुकानें, 15 अस्थायी तिरपाल के शेड और 2 अनधिकृत चबूतरे हटाए। इसके अलावा 4 स्थानों पर जमा किए गए लावारिस सामान को भी हटाया गया तथा 20 फेरीवालों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई।


यह कार्रवाई 8 अक्टूबर को शिवड़ी स्थित डी. जी. महाजनी मार्ग और जेरबाई वाडिया मार्ग के आसपास फुटपाथों पर की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त किया गया, जिससे पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए रास्ता सुगम हो सके।


माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे के मार्गदर्शन में शहर के फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए ‘पैदल यात्री प्रथम’ अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य फुटपाथों पर मौजूद अनधिकृत फेरीवालों और अतिक्रमणों को हटाकर पैदल यात्रियों के लिए निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराना है।


उपायुक्त (परिमंडल-2) प्रशांत सपकाळे के मार्गदर्शन और एफ दक्षिण विभाग की सहायक आयुक्त वृषाली इंगुले के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान डी. जी. महाजनी मार्ग और जेरबाई वाडिया मार्ग से लगे फुटपाथों पर बने 7 अनधिकृत दुकानों, 15 अस्थायी तिरपाल शेड, 2 अनधिकृत चबूतरों और 4 स्थानों पर रखे लावारिस सामान को हटाया गया। साथ ही 20 फेरीवालों के खिलाफ भी निष्कासन की कार्रवाई की गई। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया था।


बीएमसी प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि फुटपाथों पर पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण, दुकान, शेड या सामान न रखें। फुटपाथों पर अतिक्रमण या अवरोध पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उर्दू टाइम्स की मालकिन क़मरुन्निसा सईद अहमद की याद में शोकसभा, उर्दू पत्रकारिता में योगदान को किया याद।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के प्रतिष्ठित दैनिक उर्दू टाइम्स...

वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुंबई में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र का काला दिवस’ आंदोलन।

■ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और...