सांगली ड्रग्स फैक्टरी मामले में 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सूत्रधार जितेन्द्र परमार गिरफ्तार.

Date:

●अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

सांगली पुलिस ने 28 जनवरी की रात एक ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को रू 29.73 करोड़ की ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया है. इसी मामले में मुख्य सूत्रधार जितेन्द्र परमार सहित 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

सांगली क्राइम ब्रांच को गुप्त जानकारी मिली थी कि एक शख्स एमडी ड्रग्स लेकर मुंबई की ओर जाने वाला है. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्वे गाँव स्थित MIDC के पास जाल बिछाया. पुलिस ने एक कार से गुजर रहे चिन्हित व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी बलराज कतारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पुलिस को ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी की जानकारी दी. उसने यह भी बताया कि वह इसी फैक्टरी से एमडी लेकर मुंबई बेचने जा रहा था.

पुलिस ने तुरंत रामकृष्ण हरी मॉउली फैक्टरी पर छापामारी की और दो अन्य आरोपियों,राहुदीप धनीजी बोरीचा और सुलेमान जोहर शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फैक्टरी से रू 29,73,55,200 का एमडी ड्रग्स बरामद किया था.

इसी मामले की आगे जाँच करते हुए पुलिस ने मामले के मुख्य सूत्रधार जितेन्द्र परमार, अब्दुल रज्जाक अब्दुल कादर शेख और सरदार उत्तम पाटिल को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी एकदूसरे से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मिले थे. आरोपियों ने उसी समय योजना बनाई थी कि जेल से छूटने के बाद ड्रग्स की फैक्टरी शुरू करेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार उक्त फैक्टरी को शुरू करने में जितेन्द्र परमार ने आर्थिक मदद की थी. सरदार उत्तम पाटिल ने ड्रग्स फैक्टरी को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई थी.

पकड़े गए आरोपियों में से रहुदीप बोरीचा के ख़िलाफ़ अग्रीपाड़ा, विलेपार्ले, एमआईडीसी पुलिस थाने में चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. बलराज के खिलाफ माटुगा पुलिस थाने में घर चोरी का मामला दर्ज है. सुलेमान शेख, जितेन्द्र परमार, अब्दुल शेख, सरदार उत्तम पाटिल के ख़िलाफ़ विक्रोली ATS में ड्रग्स व्यापार का मामला दर्ज है.

पकड़ी गई ड्रग्स फैक्टरी में लगी मशीनों और आपूर्ति किए गए केमिकल की जांच भी पुलिस कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनोज जरांगे के ₹500 करोड़ के दावे की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने बनाई एसआईटी, संजय राउत ने अमित शाह से ईडी जांच...

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन...