मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका को पानी की आपूर्ति करने वाली पिसे स्थित ‘न्यूमैटिक गेट सिस्टम’ के वार्षिक रखरखाव (मेंटेनेंस) का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य मंगलवार, 27 जनवरी 2026 से शनिवार, 7 फरवरी 2026 तक प्रस्तावित है।


इस अवधि के दौरान मुंबई शहर विभाग और पूर्वी उपनगरों के अधिकांश प्रशासनिक क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। परिणामस्वरूप, इन क्षेत्रों में 10 प्रतिशत जल कटौती लागू की जाएगी।
इसके साथ ही, ठाणे और भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र के वे हिस्से, जहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा पानी की आपूर्ति की जाती है, वहां भी यह 10 प्रतिशत जल कटौती प्रभावी रहेगी।
■ जल कटौती से प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:
शहर विभाग
- ‘ए’ विभाग – नेवल डॉकयार्ड क्षेत्र
- ‘बी’ विभाग – संपूर्ण विभाग
- ‘सी’ विभाग – भेंडी बाजार, बोहरी मोहल्ला, घोगरी मोहल्ला क्षेत्र
- ‘ई’ विभाग – संपूर्ण विभाग
- ‘एफ (दक्षिण)’ विभाग – संपूर्ण विभाग
- ‘एफ (उत्तर)’ विभाग – संपूर्ण विभाग
● पूर्वी उपनगर
- ‘टी’ विभाग – मुलुंड (पूर्व एवं पश्चिम)
- ‘एस’ विभाग – भांडुप, नाहूर, कांजुरमार्ग और विक्रोली (पूर्व)
- ‘एन’ विभाग – विक्रोली, घाटकोपर (पूर्व)
- ‘एल’ विभाग – कुर्ला (पूर्व)
- ‘एम (पूर्व)’ विभाग – संपूर्ण विभाग
- ‘एम (पश्चिम)’ विभाग – संपूर्ण विभाग
महानगरपालिका ने संबंधित क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में पानी का उपयोग सोच-समझकर और किफायत से करें, तथा जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में महानगरपालिका प्रशासन का सहयोग करें।


