अंधेरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 18 लाख रुपये की 9 स्पोर्ट्स बाइक्स बरामद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंधेरी पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 लाख रुपये मूल्य की 9 महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स बरामद की हैं। ये वाहन मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से चोरी किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, अंधेरी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 13 जनवरी 2026 की रात 10 बजे से 14 जनवरी 2026 की सुबह 10 बजे के बीच अंधेरी पूर्व स्थित गुंडवली इलाके में बीएमसी कार्यालय के पीछे पार्क की गई उनकी MH 02 CU 8883 नंबर की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 चोरी हो गई थी। इस मामले में अंधेरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर सफदरनगर–साकीनाका इलाके में जाल बिछाया। लगातार निगरानी और छानबीन के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्पोर्ट्स बाइक चोरी करने की बात कबूल की, जिसके बाद उनके पास से चोरी की गई बाइक्स बरामद की गईं।

■ गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पते

1. ओंकार सुनील फरांसे (22 वर्ष), निवासी साकीनाका, मुंबई

2. सागर राहुल गायकर (19 वर्ष), निवासी चांदिवली, साकीनाका, मुंबई

3. कार्तिक विष्णु म्हस्के (18 वर्ष), निवासी चांदिवली फार्म रोड, साकीनाका, मुंबई

■ बरामद किए गए वाहन

पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों से जुड़ी कुल 9 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं—रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (कई वाहन)बजाज पल्सर NS 400यामाहा MT-15 (दो वाहन)केटीएम ड्यूकयामाहा RX 100। बरामद सभी वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह ने और किन-किन इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त (जोन-10) दत्ता नलावडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई अंधेरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश मचिंदर की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भुलेश्वर में भवन के मीटर केबिन और दुकानों में लगी आग, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में...

एमपीएससी औषध निरीक्षक पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या 11 हुई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की ओर...

परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र ने दोस्त से कहा था, ‘मुझे पछतावा है’: पुलिस।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी-बॉम्बे के 22 वर्षीय छात्र...